प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

खतौली।
आवास विकास कॉलोनी, खतौली में 15 से 23 अगस्त तक प्राकृतिक पद्धति पर आधारित चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्राकृतिक चिकित्सा एक ऐसी प्रणाली है जो शरीर की स्वयं की उपचार क्षमता को जागृत करती है। इसमें दवा या सर्जरी का प्रयोग नहीं किया जाता, बल्कि प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाता है।शिविर में प्रतिभागियों को आहार सुधार, योग-प्राणायाम, जल चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, मालिश तथा उपवास जैसी विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा का उद्देश्य शरीर, मन और भावनाओं तीनों का संतुलन बनाना है ताकि व्यक्ति पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त कर सके। स्थानीय नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया इसी कड़ी में अंजलि ममगई, ओम पाल सिंह डायरेक्टर, अजय जनमेजय, धीरज अहलावत बबलू, श्रीमती शकुंतला देवी, मिंटू सैनी, सुरेन्द्र सिंह सिकंदर पुर, अंकित प्रधान पलड़ी, राजीव धामा, अमित धामा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला