हिन्दू नाम बताकर नोएडा में युवती से दुष्कर्म

मीरांपुर। नोएडा में नौकरी कर रही एक हिन्दू युवती को नोएडा में साइबर कैफे चलाने वाले मीरांपुर के सम्प्रदाय विशेष के युवक ने खुद को हिन्दू बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के असली नाम की जानकारी लगने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मीरापुर बुलाकर पुनः दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने भागकर पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी लगते ही भाजपा नेताओं ने थाने पहुँचकर कार्यवाही की मांग की। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली एक युवती पिछले कई वर्षो से नोएडा के सैक्टर 62 में दीपक विहार में रहकर नौकरी कर रही है। युवती की मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व नोयडा में ही उसके पड़ौस में साइबर कैफ़े चलाने वाले मीरांपुर निवासी युवक शाहरूख पुत्र इक़बाल से हुई। युवती के अनुसार मुलाकात के दौरान शाहरूख ने खुद को हिन्दू बताया और धीरे धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाकर उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका कई बार शोषण किया। आरोप है कि एक दिन युवती को उसके असली नाम की जानकारी लगी तो युवती ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा मीरापुर आ गया तथा आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी शाहरूख ने फोन करके बहाने से युवती को मीरांपुर बुला लिया और अपने घर में जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह वहां से भाग कर थाने पहुंच गई। सूचना पर कई भाजपा कार्यकर्ता व हिन्दू संगठनों के लोग भी थाने पहुँच गए तथा पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शाहरूख को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को मैडिकल के लिए भेज दिया तथा आरोपी का चालान कर दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला