चांदपुर का लाल पंचतत्व में विलीन

मुजफ्फरनगर। आसाम राइफल्स के जवान और चांदपुर के लाल राहुल कुमार अपनी जीवन देश के नाम लिखकर दुनिया से अलविदा हो गए। शनिवार को अश्रुपूरक आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि दी। हादसे में जान गंवाने वाले जवान राहुल को गार्ड ऑफ ऑनर न मिलने पर आपत्ति जताई। नई मंडी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र हरबीर सिंह आसाम राइफल में जवान था। आसाम में ड्यूटी स्थल पर 14 अगस्त को हुए हादसे में राहुल वीरगति को प्राप्त हो गए। जवान राहुल की शहादत की खबर आई तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आसाम राइफल के जवान राहुल का पार्थिव शरीर लेकर शुक्रवार देर रात चांदपुर पहुंच गए थे। सुबह जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां पर कई हजार लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा नेता राकेश शर्मा और सीओ नई मंडी राजू साव ने जवान को श्रद्धांजलि दी। दोपहर के समय अश्रुपूरक नेत्रों के बीच राहुल कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान राहुल अपने पीछे, भाई, दो बहन, पत्नी और तीन बच्चों को बिलखता छोड गया है। बताया गया है कि राहुल अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले थे और पूरा परिवार उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन निधन की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। गांव प्रधान सुनील कुमार ने जवान राहुल को अंतिम विदाई में गार्ड ऑफ ऑनर न दिए जाने पर आपत्ति जताई है। अभी यह भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि जवान राहुल की जान किन परिस्थितियों में गई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला