दीपक चड्ढा को मिला गीता तत्वज्ञान का प्रशस्ति पत्र

खतौली। महानुभाव पंथीय दीपक चड्ढा को गीता ज्ञान भावार्थ सहित प्रचार-प्रसार करने के लिए वंदना गौहकर, अमरावती (महाराष्ट्र) द्वारा गीता तत्वज्ञान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।वंदना गौहकर श्रीकृष्ण भूदेशीय शिक्षण संस्था की अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए 340 बाल अपराधी बच्चों को शिक्षित कर चुकी हैं। उन्होंने सर्वांगीण साक्षरता अभियान चलाया है, महिला आघाड़ी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों का मार्गदर्शन व सहायता की है, जरूरतमंद महिलाओं की मदद की है तथा विभिन्न समस्याओं का समाधान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया है। दीपक चड्ढा ने गीता तत्वज्ञान से संबंधित अब तक 49 पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की हैं, जिनसे अनेक लोगों को प्रेरणा मिली है। इस उपलब्धि पर खतौली में खुशी का माहौल है और इसे कस्बे के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल