मुजफ्फरनगर। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज की एस.डी. एकेडमी के मैदान पर “सपोर्ट फॉर स्कूल” (डी.पी.एस. टेक मैनेजमेंट सिस्टम) के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए गए।
ट्रायल में जिले के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय ट्रेनर एवं कोच के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद की ओर से केवल तीन टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मनरेगा लोकपाल नीरज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वरिष्ठ नेता अक्षय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार, मोहन सैनी, रूप सिंह प्रजापति, प्रतिकांत शर्मा, रविकांत प्रधान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के नामित सदस्य प्रद्युम्न शर्मा, मंडलीय प्रभारी सुशील चौधरी, सीईओ देवेंद्र सिंह, महिला कोच आराध्या सिंह, बागपत के कोच गौरव वर्मा, सहारनपुर के कंट्रोलर चौधरी राजेश पाल, ट्रेनर चेतन एवं अली रिज़वी, चयनकर्ता अरविंद और सिद्धार्थ, एस.डी. कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी कुमारी नरसरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।






