खतौली। दिगम्बर जैन महासमिति की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में खतौली संभाग की विशेष बैठक का आयोजन जैन संत निवास, सर्राफान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेरठ से पधारे कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन कुमार जैन ‘सर्राफ’ ने की।विशिष्ट अतिथि मुनीन्द्र स्वरूप जैन (देहरादून) एवं खतौली संभाग के अध्यक्ष रामकुमार मंत्री, अजयकुमार अध्यापक ने मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर योगेशकुमार, सुनील, अनिल कुमार सर्राफ, संदीप कुमार (प्रिंस), संजय ध्रुव (सीए), मनोज नमन जैन (जनरल स्टोर) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।युवा प्रकोष्ठ के मंत्री पारूल चैन एवं प्रतिनिधि विपिन जैन व जयचन्द जैन ने अतिथियों का तिलक कर सम्मान किया। कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन ने सभी को सम्मान पट्टिका पहनाई। अध्यक्ष विपिनकुमार सर्राफ ने महासमिति की स्थापना से लेकर अब तक की सभी गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर महासमिति के प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का आवाहन किया। जैन समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को आंकड़ों सहित रखा और अपने लिखित राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आख्या का विमोचन कियाउनके आवाहन पर 25 महिलाएं और 20 पुरुष महासमिति की सदस्यता से जुड़े। केन्द्रीय प्रभारी मुनीन्द्रजी ने महासमिति को “दिगम्बर जैनों की संसद” बताया।इस अवसर पर हरिश्चंद जैन, सतेंद्र जी, सुरेन्द्र कुमार, पंकज जैन, मनीष मुखिया, मुकुल जैन, अरुण, अजयकुमार (गारमेंट्स), सतीशकुमार (प्रवक्ता), मीनाक्षी, स्वाति, अलका, मीनू, गीता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






