अगले तीन माह में बदलेगा शुकतीर्थ का स्वरूप

विकास कार्यों की तैयार कार्य योजना पर तेजी से चल रहा काम

मुजफ्फरनगर। जनपद का प्राचीन एवं धार्मिक महत्व रखने वाला शुकतीर्थ आने वाले दो से तीन महीनों में विकास के नए पैमानों पर खरा उतरता दिखाई देगा। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल इस तीर्थ स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए जिला प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर, एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा समेत शुकतीर्थ क्षेत्र के साधु-संत, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तैयार की गई विस्तृत कार्य योजना सभी संतों और पदाधिकारियों के साथ साझा की गई तथा उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए।मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बताया कि शुकतीर्थ के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा घाट पर मां गंगा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो तीर्थ का प्रमुख आकर्षण होगी। साथ ही, गंगा में आने वाली जलकुंभी और अन्य गंदगी को रोकने के लिए निरंतर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शुकतीर्थ को आने वाले समय में एक प्रमुख राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां देश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, जिससे अगले कुछ माह में शुकतीर्थ का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। स्थानीय संतों और पदाधिकारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि शुकतीर्थ का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और आकर्षक रूप में संरक्षित रहेगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला