पुरकाजी। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड ने मंगलवार को खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव शेरपुर के पास लक्सर हाईवे पर स्थित लोहे के पुल का जायज़ा लियाए जिसमें काफी मात्रा में कबाड़ फंसा हुआ था। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पुल में फंसे कबाड़ को हटवाया।
एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों के साथ इस पुल को हटाने को लेकर बातचीत की जा रही है। जल्द ही इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुल की वजह से आने.जाने में हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लिया गया है और क्षेत्रवासियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।






