संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक महामंत्री दिनेश बंसल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा महामंत्री अनिल तायल ने की।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जुलाई को सभी सभाओं के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री को यह दायित्व सौंपा गया था कि वे जल्द से जल्द महासभा की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा करें।इसी क्रम में आज की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत कार्यकारिणी का गठन कर उसकी औपचारिक घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार संरक्षक मंडल में अशोक कंसल, भीमसेन कंसल, सौरभ स्वरूप बंसल, राकेश बिंदल, प्रमोद मित्तल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, सत्य प्रकाश मित्तल, मोहन तायल, राजेश जैन को रखा गया है।
अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष राहुल गोयल, पवन सिंघल, सचिन अग्रवाल, मुकेश प्रधान, श्रवण अग्रवाल, अचिन कंसल, महामंत्री दिनेश बंसल, अनिल तायल, कोषाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, मंत्री वसंत गोयल, अमित अग्रवाल, डॉ. मनोज काबरा, दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री अजय सिंघल, विपिन गोयल, सलाहकार योगेश सिंघल, राकेश कंसल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तायल, ऑडिटर शिशुकांत गर्ग को नियुक किया गया। सदस्यगण के तौर पर विनोद संगल, सरवन गुप्ता, कशिश गोयल, राजेश संगल, संजीव गोयल, पवन बंसल, अशोक गर्ग, आशुतोष गुप्ता, शिव कुमार सिंघल, अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, कांति राठी, अजय गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, गोपाल मित्तल, राजीव मोहन गोयल, आलोक अग्रवाल, संजय जैन, हिमांशु महेश्वरी, अशोक मालपानी एवं रजत गोयल को स्थान मिला।बैठक के अंत में अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अनिल तायल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं सामाजिक हितों के लिए प्रतिबद्ध बनाने का आह्वान किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला