समाजवादी पार्टी ने मनाई समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती

उपदाधिकारियों ने कहा जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष, विचारों को अपनाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं विचारक तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वः जनेश्वर मिश्र की जयंती हर्ष के साथ मनाई गई।
जनेश्वर मिश्र जी की जयंती सपा नेताओं द्वारा उनको नमन करते हुए इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बाॅबी त्यागी, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल ने कहा कि पंड़ित जनेश्वर मिश्र हमेशा सादगी ईमानदारी के साथ जनता के हितों के लिए समाजवादी आंदोलन विचारों को आगे बढ़ाते रहे, उनके द्वारा कड़े संघर्ष के बुते समाजवादी विचारधारा संघर्ष को आगे बढ़ाया गया। जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष को देखकर ही नेताजी मुलायम सिंह यादव व अन्य समाजवादी नेताओं द्वारा उनको छोटे लोहिया के नाम से पुकारा गया। जनेश्वर मिश्र जी के जीवन संघर्ष पर विचार प्रकट करते हुए उनकी जयंती को हर्ष से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता सत्येंद्र पाल, प्रदेश सदस्य तहसीन मंसूरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, मीर हसन, सपा नेता इमलाक प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डाॅ इसरार अल्वी, बालेंद्र मौर्य, दुर्गेश पाल, सलीम कुरैशी, जाॅनी अरोरा, हुसैन राणा, प्रधान हरिदेव चैधरी, रोहताश चैधरी, रवींद्र कुमार, फिरदौस चैधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला