भारतीय सेना को समर्पित जज्बा दौड़ में 10 अगस्त को दौड़ेगा शहर

सात अगस्त को जज्बा दौड़ के समर्थन में शहर में निकाली जाएगी साईकिल यात्रा

मुजफ्फरनगर। आजादी के जश्न में समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति के नेतृत्व में 10 अगस्त को हजारों की संख्या में लोग दौड़कर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय सैनिकों को सैल्युट करेंगे। जज्बा दौड़ के समर्थन में सात अगस्त को साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।
समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति से जुडे उद्यमी सत्यप्रकाश रेशु, सभासद अमित पटपटिया, हितेश आनंद, अजय अनेजा, गुलशन अरोरा, सोनिया लूथरा, मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, मेघा बाठला, हरीश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेता गुप्ता और संदीप राज ने जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए जज्बा दौड़ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जज्बा दौड़ 10 अगस्त रविवार को आयोजित की जाएगी। दौड़ की शुरुआत राजकीय इंटर काॅलेज मैदान से होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं संपन्न होगी। जज्बा दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को स्कूटी, साइकिल, एलईडी टीवी सहित कई अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजक सत्यप्रकाश रेशु और सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि सात अगस्त को गांधी वाटिका से साईकिल यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि जज्बा दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह दौड़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने का माध्यम है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल