सुशील कुमार जैन पुनः सकल जैन समाज के अध्यक्ष निर्विरोध चयनित

खतौली। सकल जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्राफान जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुकेश जैन (महलका वाले) ने की। सह-अध्यक्षता वीरेश जैन (पेट्रोल पंप वाले), सुभाष जैन (रार्धना वाले), दीपक जैन (भैंसी वाले) एवं प्रदीप जैन (टीकरी वाले) द्वारा की गई। बैठक में जैन समाज के लगभग 150 गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और मंदिर परिसर पूरी तरह से समाजबंधुओं से भरा रहा। सर्वसम्मति से सुशील कुमार जैन (जैन मंडी वाले) को पुनः सकल जैन समाज अध्यक्ष के रूप में और संजय जैन (दादरी वाले) को सकल जैन समाज महामंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया। समाज के सभी उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन कर अपनी सहमति प्रकट की। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति से किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुशील जैन ;सिल्लो, मोहित जैन (स्वतंत्र), हितेश जैन, प्रमोद जैन (बिजली), कलपेन्द्र जैन, मुकेश जैन (आढ़ती), राहुल जैन (टिम्बर), मुकुल जैन, आयुष जैन, मनीष जैन, संदीप जैन, कुलदीप जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन, वैभव जैन (पूर्व सभासद), आशु जैन, हंसकुमार जैन, अनंतवीर्य जैन, ऋषभ जैन, पुनीत जैन (दादरी), मनोज (आढ़ती), पंकज सर्राफ सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल