जीएसटी अधिकारी पर कार्रवाई से प्रफुल्लित है व्यापारी वर्ग

संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर। हाल ही में जीएसटी के ऐ भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ राज्य मंत्री कपिल देव के निर्देश पर कराई गई कार्रवाई से व्यापारी वर्ग खुश है। इसी संबेध में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक रविवार को संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल के कुंदनपुरा स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई, जिसमें राज्य मंत्री का आभार जताया गया। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को निशाना बनाकर किए जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई एवं अभी हाल ही में जीएसटी विभाग के एक अधिकारी द्वारा नगर के उद्यमी से 50 लाख रिश्वत मांगने के प्रकरण में नगर के विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा कराई गई दंडात्मक कार्यवाही पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं इस कार्य के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को टारगेट बनाकर उनका शोषण करने का कार्य किया जा रहा है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार को बदनाम कराने का कार्य किया जा रहा है। अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों का इस तरह से शोषण का कार्य जल्द बंद न किया तो संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा इनके विरुद्ध सड़कों पर उतरने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में नगर के उद्यमी से रिश्वत मांगने का प्रकरण सामने आया था, जिसमें नगर के विधायक व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए उस भ्रष्टाचारी अधिकारी पर दंडात्मक कार्यवाही कराई गई। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इसके लिये राज्य मंत्री को साधुवाद दिया। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, पवन वर्मा, विशाल जैन, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र मित्तल, अरुण प्रताप, विक्की चावला, राजकुमार कालरा, जनार्दन विश्वकर्मा एवं पदाधिकारी तरुण मित्तल, रवि शर्मा, विजय प्रताप, सचिन शर्मा, देव भारद्वाज, शिव कुमार सिंघल, रोहित शर्मा, आशीष तोमर, राजेश साहनी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल