बदमाशों ने नहीं, बेटे से हुई थी पिता की हत्या

बदमाशों की कहानी निकली झूठी, बेटे की गलती से गई पिता की जान
खेत जाते समय ट्रिगर दबा, जांघ में लगी गोली, मौके पर हो गई थी किसान की मौत

खतौली। अंती गांव में 30 जुलाई को हुई किसान संजय की रहस्यमयी मौत की गुत्थी पुलिस जांच में सुलझ गई है। प्रारंभ में जिस घटना को परिजन और ग्रामीण बदमाशों की करतूत बता रहे थे, असलियत में वह संजय के बेटे की असावधानी का नतीजा निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संजय की मौत किसी हमलावर की गोली से नहीं, बल्कि उसके बेटे प्रिंस की गलती से चली गोली से हुई थी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब संजय (46 वर्ष), अपने बेटे प्रिंस के साथ खेत की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, संजय के पास उनकी लाइसेंसी बंदूक मौजूद थी। रास्ते में चलते समय अचानक प्रिंस से ट्रिगर दब गया, जिससे चली गोली सीधे संजय की जांघ में जा लगी। गोली लगते ही संजय बुरी तरह घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।घटना के तत्काल बाद परिजनों ने इसे बदमाशों का हमला बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई थी। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और घटना स्थल की बारीकी से छानबीन की, तो सच्चाई सामने आ गई।संजय के चचेरे भाई धर्मवीर पुत्र भरत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में स्पष्ट किया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, जिसमें गोली गलती से चली थी। पुलिस ने धर्मवीर की तहरीर पर संजय के बेटे प्रिंस के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

“किसान संजय की हत्या घटना पूरी तरह से असावधानीवश हुई है और पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच कर रही है, ताकि सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।”
बृजेश शर्मा
प्रभारी निरीक्षक, खतौली।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला