संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चमके छात्र

खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। संस्कृत भाषा और संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। विद्यालय के प्रबंधक सचिन आर्य एडवोकेट एवं राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मेंद्र मलिक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और श्रेया (जनता कन्या इंटर कॉलेज, शिवपुरी) ने छात्राओं संग संस्कृत स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम मान्या वर्मा शारदेन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर, द्वितीय नैना लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल, तृतीय आयाति जैन शारदेन पब्लिक स्कूल व सांत्वना पुरस्कार सानिया (सरशादी लाल इंटर कॉलेज), लक्ष्य (थानेश्वर संस्कृत विद्यालय), ईश्वरत्व (लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल) रहे। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम वैभव भारद्वाज श्री सुखदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, शुक्रताल, द्वितीय कुमारी रितिका जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी, तृतीय अनुष्का व सांत्वना पुरस्कार मोहिनी (सरशादी लाल), किंजल (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर), जानवी (लिटिल एंजल स्कूल) रहे। निर्णायक मंडल में उमा रानी (प्राचार्या, राजकीय इंटर कॉलेज), डॉ. सरस्वती आर्या (प्रवक्ता, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज), जगऔतार शर्मा (संस्कृत प्रवक्ता, स्टार पेपर मिल, सहारनपुर), देवदत्त आर्य (के.के. पब्लिक स्कूल) व राजदुलारी (देवी मंदिर, खतौली) रहे। डॉ. त्रिवेंद्र कुमार और संस्कृत विद्वान जगऔतार शर्मा को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी और राजस्व निरीक्षक सोमनाथ के साथ जिले भर से आए प्रधानाचार्यों का भी अभिनंदन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर किया गया। सम्मानित
सभी विजेता प्रतिभागियों को मंच पर प्रमाणपत्र और मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, अभिभावकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला संयोजक गिरीश कुमार उप्रेती ने बताया कि प्रतियोगिता में 96 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब 8 अगस्त को शामली में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मनुराधा और वीरेश ने संयुक्त रूप से किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला