भाकियू लोक शक्ति के ब्लाॅक उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

खतौली। भारतीय किसान यूनियन ;लोक शक्तिद्ध खतौली तहसील के ब्लाॅक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके सम्मान में गांव सठेड़ी स्थित माता वाले मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन गुलजारी लाल पटवारी तथा भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में किया गया। शोक सभा में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पंडित बृजेश शर्मा एक कर्मठ, निष्ठावान और किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले थे। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे भर पाना कठिन है। शोक सभा में प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण कश्यप, नगर अध्यक्ष मिंटू पांचाल, जिला सचिव नरेश सैनी, जिला मंत्री फिरोज़ खान, जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, डा. रविंद्र जादौन, डा. अंकुर प्रकाश गुप्ता, सुमित प्रजापति, हरिओम इंसा, अमीर आज़म, मोटा मिस्त्री, जीशान खान समेत अशोक कुमार शर्मा, सतपाल, वीरेंद्र मोगा, मनोज कुमार, रोहिताश पंडित, रामकरण सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित बृजेश शर्मा सदैव किसानों की आवाज बने रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल