व्यापारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त: कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में जीएसटी विभाग से जुड़े रिश्वत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा उद्योगपतियों को भेजे गए नोटिस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिले के एक उद्योगपति से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने के गंभीर आरोप राज्य कर अधिकारी हिमांशु पर लगे थे, जिसकी शिकायत इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने की थी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव एम. देवराजन एवं कमिश्नर नितिन बंसल से बातचीत कर दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आईआईए पदाधिकारियों को भेजे गए सभी नोटिसों को निरस्त करने का भी आदेश दिया गया था। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल जिले, बल्कि प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और जन विरोधी कार्यों में लिप्त अधिकारी या कर्मचारी किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में व्यापार, उद्योग और निवेश के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सहयोगपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि योगी सरकार उद्योगजगत को सम्मान देने और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल