रियल के बजाए रील की लाइफ से बचे युवाः तिवारी

मुजफ्फरनगर। कथावाचक मृदुल तिवारी जी महाराज ने कहा कि युवा वर्ग रील की लाइफ के बजाए रियल की लाइफ जीने का काम करें, क्यांेकि रील की लाइफ की कोई वैल्यू नहीं है। हरियाणा की माॅडल के लाखों फालोवर थे, मगर अंतिम समय में कंधा देने वाला कोई नहीं मिला। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बड़े स्तर पर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से खुद को जोड़ रहा है। शांकुतलम पैलेस में शिव महापुराण कथा के समापन पर ‘अभी तक’ न्यूज चैनल से खास बातचीत में कथावाचक कथावाचक मृदुल तिवारी ने कहा कि सावन माह में महापुराण के श्रवण से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। युवाओं के भटकाव के सवाल पर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को अंगीकार करने में विदेशी भी पीछे नहीं है। कुछ फिल्मों की वजह से युवा वर्ग पथ भ्रष्ट हुआ है, लेकिन अब धीरे-धीरे वो खुद को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रील के बजाए रियल लाइफ की तरफ बढ़ना चाहिए, क्योंकि रील की लाइफ छलावे के अलावा कुछ नहीं है। रील की लाइफ में लाखों लोग तो जुड़ते है। जीवन में व्यक्ति से ज्यादा उसके व्यक्तित्व की ज्यादा पहचान होती है। जीवन में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल साइट का अपना अलग महत्व है, उसे नकारा नहीं जा सकता है। इनका सकारात्मक प्रयोग कर इस क्रांति से जुड़ना अच्छा है, लेकिन उसका दुरूपयोग गलत है। देवताओं ने शक्तियों को प्रयोग सही काम के लिए किया है, जबकि असुरों ने उन शक्तियों का गलत दिशा में प्रयोग किया, जिस कारण उनका सर्वनाश हुआ है। कथावाचक तिवारी ने कहा कि कुछ लोग कालनेमी बनकर सनातन धर्म को भ्रष्ट करने की साजिश रच रहे है, लेकिन वो अपनी साजिशों में कामयाब नहीं होंगे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल