मुजफ्फरनगर:- पाक में हुए खून-खराबे की वीडियो को भारत से जोड़कर वेस्ट यूपी में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश के मामले में सफेदपोशों की संलिप्तता भी उजागर हो रही है। पुलिस ने हिंसा फैलाने की नापाक कोशिश में भाकियू नेता और सफाई कर्मचारी समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को वेस्ट यूपी में धार्मिक उन्माद फैलाने की बड़ी साजिश का भंड़ाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने पाक में 2024 में हुए खून खराबे की वीडियो को यूपी के मुरादाबाद से जोड़ते हुए वायरल कर दिया था। आरोपियों का मकसद था कि विशेष समुदाय के लोगों की भावनाओं को भड़काकर कांवड़ यात्रा के दौरान हिंसा कराने की साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस साजिश को नाकाम कर दिया था। पुलिस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चार अन्य को दबोचा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने ककरौली पुलिस द्वारा शुक्रवार को पकड़े गए तीन अन्य लोगों को मीडिया के समक्ष पेश किया। बड़ी बात यह है कि हिंसा जैसी साजिश में सफेदपोशों की भी संलिप्तता उजागर हुई है। पकड़े गए लोगों ने नवाब राणा पुत्र छतेला, अय्यूब निवासी सरूरपुर मेरठ और सलीम निवासी किदवई नगर बड़ौत शामिल है। एसएसपी ने बताया कि नवाब ने यह वीडियो भाई चारा, वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप और अय्यूब ने ब्यूटीफुल लाइफ नामक और मलिक ग्रुप में यह फर्जी वीडियो डाली थी। नवाब भाकियू से जुड़ा है और अय्यूब नगर निगम मेरठ में सफाई कर्मचारी हैं। इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद हुए है। इस साजिश में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख
चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…






