UP Politics: अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का बीजेपी ने ढूंढ़ लिया जवाब ?

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीजेपी अपने सभी कमियों को दुरुस्त करने में जुटी है. लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए उसे समाजवादी पार्टी अपने पड़ा फॉर्मूले की जीत बता रही है, जिसकी काट अब बीजेपी ने खोज निकाली है. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले जातीय समीकरणों को मजबूत करने में जुट गई है. इस कड़ी में चौहान समाज के लिए आयोजित ‘संकल्प दिवस’ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह आयोजन शुक्रवार दोपहर 11:00 बजे से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधर और उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने शिरकत किया. मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से चौहान समाज के लोग शामिल हुए और 2027 में बीजेपी को जिताने का संकल्प लिया.

उत्तर प्रदेश में जातीय गोलबंदी हमेशा से चुनावी राजनीति का आधार रही है. बीजेपी ने पिछले दशकों में गैर-यादव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और गैर-जाटव अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों को अपने पक्ष में करने में सफलता हासिल की है. चौहान समाज, जो ओबीसी वर्ग के तहत आता है और नोनिया समुदाय से संबंधित है, बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण वोट बैंक बनकर उभरा है. दारा सिंह चौहान, जो ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, इस समुदाय के बीच पार्टी का चेहरा हैं. उनका जन्मदिन मनाने और संकल्प दिवस का आयोजन इस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें बीजेपी अपने समर्थन आधार को और मजबूत करना चाहती है.

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला