20 हजार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, किसान से जमीन पैमाइश के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत | एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई लेखपाल के खिलाफ एफआईआर।

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने चरथावल क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल राजन कुमार को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। किसान से यह रिश्वत जमीन की पैमाइश के नाम पर मांगी गई थी। आरोपी लेखपाल के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सरकारी भ्रष्टाचार के मामले में पडोसी जिलों में लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी का खेल थम नहीं पा रहा है। ताजा मामला बुधवार को चकबंदी लेखपाल की गिरफ्तारी के रूप में सामने आया है। सरधना निवासी किसान नरेंद्र कुमार ने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए चकबंदी लेखपाल से संपर्क साधा था। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल राजन कुमार ने इसके बदले किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान नरेन्द्र कुमार ने कम राशि का आॅफर दिया था, लेकिन चकबंदी अपनी मांग पर अडिग रहा। रिश्वत की रकम तय करने के बाद किसान नरेन्द्र ने सहारनपुर एंटी करप्शन के अधिकारियों से संपर्क कर चकबंदी लेखपाल की शिकायत की थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने के कारण धरपकड के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। चकबंदी लेखपाल राजन कुमार ने किसान को 20 हजार रूपये लेकर आज रामपुरी स्थित कार्यालय बुलाया था, जहां पर रकम पकडते ही पहले से ही जाल बिछाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को मौके पर ही दबोच लिया। तत्काल उसे शहर कोतवाली लाया गया, जहां पर इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में उससे पूछताछ की गई। एंटी करप्शन की टीम ने उसके आफिस पर आवास की भी तलाशी ली है।

  • Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

    मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading
    एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

    मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल