होनहार छात्रा नीतिका वर्मा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से पहचान बना रही दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी भाजपा नेता कंवरपाल वर्मा की पुत्री नीतिका वर्मा ने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। नीतिका ने एम.एससी. (स्टेटिस्टिक्स) में डीएवी कॉलेज से सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान नीतिका की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने हर्ष जताया। अपनी सफलता का श्रेय नीतिका ने विशेष रूप से अपने विभागाध्यक्ष, शिक्षकों और परिवारजनों को दिया। साथ ही उन्होंने स्वर्णकार समाज के समाजसेवकों के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। नीतिका की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार और समाज गौरवान्वित हुआ है, बल्कि मुजफ्फरनगर की छात्राओं के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला