हैवानियतः दुष्कर्म के प्रयास में बच्ची के चेहरे पर गाड़ दिए दांत

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में कडे़ सबक के बाद मासूम बच्चियों के साथ होने वाली हैवानियत पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुढ़ाना में घर के बाहर खेल छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसी प्रयास में आरोपी ने बालिका के चेहरे पर दांत तक गाड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुढ़ाना क्षेत्र की यह पीड़िता शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला वकार नामक का युवक वहां आ गया। बच्ची के साथ खेलते हुए आरोपी युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। नाकाम हुए हैवान ने बालिका के चेहरे पर निशान डाल दिए। दर्द से बच्ची चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने घर के अंदर जाकर अम्मी और अब्बू को पड़ोसी युवक द्वारा की गई हरकत की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का सबक सिखाने के बाद चालान कर दिया। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद मासूम बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है।

  • Related Posts

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

    Continue reading
    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल