हिंदू-मुस्लिम के बीच प्यार-मौहब्बत की बात सुनकर चौक गए श्रीलंकाई

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के भ्रमण पर आए श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल हिंदू और मुस्लिमों के बीच परस्पर सहयोग के किस्से सुनकर चैक गए। एसएसपी संजय वर्मा ने उन्हें सिलसिलेवार बताया कि कैसे लोग एक दूसरे के त्यौहार में सहयोग करते है। कांवड़ यात्रा में जिले से निकला कांवड़ियों का सैलाब इसका ताजा उदाहरण है। खासतौर से यूपी में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों को लेकर वो बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने छात्राओं से भी बात कर अपनी आशंकाओं को दूर किया।
श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल के मुजफ्फरनगर आगमन पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विकास भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को परिचय दिया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने जिले के गौरवशाली इतिहास, कार्यप्रणाली, केन्द्रीय व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पुलिस व प्रशासन के बीच समन्वय आदि के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले में हिंदू और मुस्लिमों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सौहार्द पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसएसपी वर्मा ने हिंदू और मुस्लिमों के एक दूसरे के पर्व के बारे में बताया तो श्रीलंकाई चैके बिना नहीं रहे। एसएसपी ने उनके आपसी सौहार्द से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। कप्तान ने सिविल सर्वेंट के दल को बताया कि हाल में कांवड़ यात्रा निकली है, जिसमें कई करोड़ शिवभक्त जिले की सीमा से होकर गुजरे है। मुस्लिम समाज के लोगों ने भरपूर सहयोग देते हुए कई स्थानों पर फूलों की वर्षा भी की है। नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ ने पुलिस की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग के नियमों के बारे विस्तार से बताया। इस दौरान आपसी सहयोग, प्रशिक्षण और अनुभवों के आदान-प्रदान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। श्रीलंकाई मेहमानों ने मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला