हाय राम! जाम ही जाम…

मुजफ्फरनगर। शहर में सोमवार को लगे जाम ने आम जनता की जान निकाल दी। सुबह से ही यातायात का दबाव था, लेकिन स्कूलों की छुट्टी ने वाहनों के पहियों को जाम कर दिया। जाम में फंसे बुजुर्ग, महिलायें और बच्चे बिलखते रहे। यातायात पुलिस जाम के आगे बेबस नजर आई। बाद में कुछ लोगों ने खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्था संभाली, तब जाकर वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। बड़ी बात यह है कि हर सोमवार को जाम नियति बन चुका है, लेकिन यातायात पुलिस के पास जनमानस को निजात दिलाने को कोई प्लान नहीं है।
मुजफ्फरनगर शहर में जाम लंबे समय से जनमानस से जी का जंजाल बना हुआ है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की बेरूखी और यातायात पुलिस में इच्छा शक्ति की कमी भारी पड़ रही है, क्योंकि जाम न लगे, इसके लिए किसी कार्ययोजना पर काम नहीं हो पाया है। शहर में रविवार को अवकाश सोमवार को जाम लगना एक परंपरा बन गई है। आज भी ऐसा ही हुआ। वैसे तो सुबह से यातायात का दबाव था, लेकिन दोपहर के समय हुई स्कूली की छुट्टी से हालात को बद से बदतर बना दिया। देखते ही देखते शहर में हर तरफ जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। सबसे बुरा हाल महावीर चैक से लेकर टिकैत चैक तक रहा। यहां तो वाहनों के आमने-सामने आ जाने से सैंकडों वाहन काफी देर तक फंसे रहे। ऐसी ही हालत मालवीय चैक, बचन सिंह काॅलोनी और सदर बाजार में बनी रही। यहां भी स्कूली बच्चों के साथ काफी वाहन जाम में फंसे रहे।
अंसारी रोड, घास मंडी, अस्पताल चैक और शिव चैक पर रूक-रूक कर जाम लगता रहा। जाम में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई, क्योंकि वो पसीना-पसीना थे। ऐसा भी नहीं था कि यातायात पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास नहीं कर रही थी, लेकिन एक दूसरे से आगे निकलने की होड जाम को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार रही। कई स्थानों पर आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर यातायात सुचारू कराया। सबसे बडा सवाल यह है कि हर सोमवार को लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आखिर क्यों काम नहीं हो रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला