‘हर घर तिरंगा’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार और प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में सनातन धर्म इंटर काॅलेज, मुजफ्फरनगर में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन वर्गों सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पूजा सैनी, अभिषेक सैनी, द्वितीय स्थान नगमा, अनुष्का भाटिया, तृतीय स्थान महविश, तनु को मिला।सांत्वना पुरस्कार अलीना, रजनी, आयुषी, दिव्या को दिया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान विशाखा सैनी, वंश, द्वितीय स्थान रिहान, वंशिका सैनी, तृतीय स्थान अलविया, हेमा, खुशी सैनी को मिला। सांत्वना पुरस्कार धानी, शोएब, कनिका तालियांन, रितिका भाटिया, रिया, मानसी, पूजा, बुशरा को दिया गया। सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान जीत कश्यप, सुहाना, द्वितीय स्थान निधि, अफसा अंसारी, तृतीय स्थान वंदना को मिला। सांत्वना पुरस्कार अंशु पाल, मंतशा चैधरी, रिया पाल को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कला प्रवक्ता डाॅ. राजबल सैनी, जयप्रकाश सिंह और वरुण सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल मित्तल का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला