हर्षौल्लास और भक्तिभाव से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

खतौली। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा आयोजित लोकनायक, समाजवाद के अग्रदूत, तपस्वी एवं महादानी समाज को समानता, न्याय और सहयोग का मार्ग दिखाने वाले महाराजा अग्रसेन की जयंती खतौली में बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई ।संगठन के नगर महामंत्री निर्भीक अग्रवाल के जैन नगर स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित जयंती उत्सव में वैश्य समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा अग्रवंश के संस्थापक महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात जयंती उत्सव में उपस्थित अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आरती उतारते हुए सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया ।संगठन के संरक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि महाराजा अग्रसेन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के वंशज हैं महाराजा अग्रसेन के जीवन के तीन आदर्श थे, एक लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, दूसरा आर्थिक समरूपता और तीसरा सामाजिक समानता एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत देकर महाराजा अग्रसेन ने दुनिया को समाजवाद का संदेश दिया था ।आतिश गुप्ता ने महाराज अग्रसेन को सकारात्मकता और विकास का प्रतीक बताया । उन्होंने कहां वैश्य समाज के लोग परिश्रमी और धैर्यवान होते हैं समाज ने सदैव व्यापार के साथ शिक्षा और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन दर्शन आज भी समाज के लिए बेहद प्रासंगिक और प्रेरणादायक है उनके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक शासन, आर्थिक समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत न केवल वैश्य समाज, बल्कि संपूर्ण समाज की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं ।
जयंती उत्सव में प्रवीण गुप्ता, कन्हैया गोयल, विनय गोयल, पुनीत अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राहुल गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अमित गोयल, यश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष शिवम तायल, मानव अंकुर गुप्ता, नगर महामंत्री अंतरिक्ष गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, नितिन सिंघल, माधव गुप्ता, मनन गुप्ता, शिवम मित्तल उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला