मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् शक्ति शाखा के तत्वावधान में मंगलवार रात्रि गांधी काॅलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया और उत्सव को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का भव्य संचालन डा. रूचि शर्मा एवं प्रीति शर्मा ने बेहद शानदार तरीके से किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा एकल एवं कपल प्रस्तुतियां, बच्चों के लिए गेम्स, कपल गेम, भजन संध्या और मैजिक ट्रिक्स की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे आयोजन और अधिक भव्य एवं मनोरंजक बन गया। श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन भी उत्सव का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें अनीता हुड्डा विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला सदस्यों को तीज के उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर शाखा संरक्षक विशाल शर्मा, शाखा अध्यक्ष निर्वेश हुड्डा, एडवोकेट मोहित कुमार संगल, प्रांतीय संयोजक सचिव राजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अमित सिंघल, रविंद्र वाशिष्ठ, सार्थक शर्मा, नरेश अग्रवाल, विनय राजवंशी, निखिलेश गौड़, कुमार गौरव, पवन शर्मा, रमिता अग्रवाल, डा. रश्मि संगल, स्वाति अग्रवाल, वर्षा राजवंशी, वीनस गौड़, इंदु अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी सहित अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







