हरा नशाः साढे चार करोड कीमत का 814 किलो गांजा पकड़ा

आध्रप्रदेश से तस्करी कर लाए गए गांजे के साथ ट्रक चालक और क्लीनर को दबोचा
पुरकाजी और कैराना के तस्कर फरार, नई मंडी पुलिस को सटीक मुखबिरी पर मिली कामयाबी
एसएसपी संजय वर्मा का दावा, वेस्ट यूपी में मादक पदार्थो की सबसे बड़ी रिकवरी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने आंधप्रदेश से तस्करी कर लाए गए गांजे की बडी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक में छिपाकर लाए गए गांजे के साथ दो लोगों को पकड़ा है, जबकि मुख्य दोनों तस्कर भागने में कामयाब हो गए। बरामद गांजे की कीमत साढ़े चार करोड रूपये बताई गई है। आरोपी अब तक 10 से अधिक बार वेस्ट यूपी के जिलों में गांजा उतार चुके है। एसएसपी संजय वर्मा ने दावा किया कि वेस्ट यूपी में मादक पदार्थो की यह सबसे बडी रिकवरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में मिली नई मंडी पुलिस की इस कामयाबी को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि नई मंडी पुलिस को सटीक मुखबिरी हुई थी कि मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग से नशे की बड़े खेप आ रही है, जो ट्रक में छिपाया गया है। सीओ मंडी राजू साव और इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम बनाकर सिलाजुड्डी कट पर संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान छोटे-छोटे बोरों में छिपाए गए गांजे की बडी खेप को जब्त किया। ट्रक में सवार भूषण निवासी इब्राहिमपुर हरिद्वार और अखलत निवासी सिखेड़ा हापुड़ को मौके पर पकड़ा गया। एसएसपी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से 814 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा आंधप्रदेश के विजयनगर से तस्करी कर लाया गया था। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि भारतीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत साढे चार करोड के करीब है। अच्छी क्वालिटी के इस गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत आठ करोड के करीब है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने बताया कि यह माल किफैत निवासी पुरकाजी और ,खुर्रम निवासी कैराना का है, जो उन्हें गांजा लाने के बदले 20 हजार रूपये देते है। पूछताछ में बताया कि वो अब 10 से अधिक बार माल लाकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, कैराना, मेरठ में डिलीवरी दे चुके है। ट्रक से माल को छोटे वाहनों में उतारा जाता है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ मंडी राजू साव इस दौरान मौजूद रहे।
25 करोड के मादक पदार्थ बरामद
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस अब तक 25 करोड के मादक पदार्थ बरामद कर चुके है। उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत 32 लोगों अब तक पकडा गया है, जिनके पास से 25 करोड का गांजा, अफीम, चरस और डोडा बरामद किया गया है

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल