हथियार सप्लायर ने भाजपा नेता का नाम पुकारा, पुलिस ने नकारा

भोपा पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियारों के सप्लायर गैंग के बयान में आया भाजपा नेता का नाम
एसएसपी संजय वर्मा बोले, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ से करा रहे है इस मामले की जांच

मुजफ्फरनगर। भोपा में पकडे़ गए हथियारों के सप्लायर गैंग ने इलाके के एक भाजपा किसान मोर्चा से जुडे़ एक नेता का नाम लिया था, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता से जुड़े बयान को लिखापढ़ी में लिया है। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि वो पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ को सौंप रहे हैं। भोपा पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी संजय वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ पुलिस के इस गुड़वर्क को मीडिया से साझा किया था। पुलिस ने तमाम दबाव के बावजूद एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदार को जेल भेज दिया था। भोपा थाने के दरोगा सुमित कुमार की तरफ से दर्ज हुए मुकदमें में बताया गया है कि पूछताछ में आरोपियों ने एक भाजपा नेता का नाम भी लिया था। कहा था कि उनके गैंग को भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता के नाम पर प्राथमिक जांच के बाद सिरे से खारिज कर दिया था। लिखापढी में भाजपा नेता का नाम आने के सवाल पर एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी के बयान में नाम जरूर आया था, लेकिन प्राथमिक जांच में कही से भी उसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिर भी वो एसपी क्राइम इंदू सिदार्थ से पूरे मामले की जांच करा रहे हैं, ताकि शक की कोई गुंजाइश ना रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल