हज व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य कामरान गुरुवार को मुजफ्फरनगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रैस्तोगी के साथ बैठक कर हज यात्रा से लौटे हाजियों से संवाद किया और इस वर्ष की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कामरान ने हाजियों से उनकी यात्रा से जुड़ी सुविधाओं, चुनौतियों और अनुभवों को विस्तार से सुना और उनकी समस्याओं पर गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हज यात्रा एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव होता है, और हाजियों को सर्वोत्तम सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगली बार हज यात्रा की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार किया जाएगा और जिन क्षेत्रों में कमियां महसूस की गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। बैठक के अंत में कामरान ने जिला प्रशासन और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की, साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कई हाजी, विभागीय अधिकारी और समुदाय के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला