स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

खतौली। क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर में मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत गांव के उपकेंद्र पर की गई, जहां एलएचबी शारदा वर्मा और गांव प्रधान पति तौसीफ स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम की निगरानी की सबसे पहले उपकेंद्र पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंज कार्यक्रम में एनएसवी नाॅन स्केलपल वासेक्टाॅमी नसबंदी को लेकर जानकारी दी गई। फैमिली प्लानिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को सीमित परिवार के लाभ बताए गए और इस दिशा में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। साथ ही, बच्चों में बढ़ते कुपोषण की समस्या को लेकर स्वास्थ्य टीम द्वारा विशेष जानकारी दी गई। कुपोषण से बचाव के उपायों को समझाया गया और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। जिसमें दवाईयां भी वितरित किया गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रही। उन्हें प्रसव पूर्व देखभाल, उचित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। ज्योति, सीमा, बिजैश, गुड्डन, रितु, गीता, शिक्षा जैसी स्वास्थ्य सेविकाएं पूरे उत्साह से कार्यक्रम में शामिल रहीं और लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया।गांव के लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला