स्वामी भगवान आश्रम जी महाराज ने जरूरतमंदों को कंबल, रेवड़ी व फल बांटे

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिव्य ध्यान योग आश्रम, राधिका पुरम पचेंडा रोड पर सेवा, समर्पण और मानवता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी भगवान आश्रम जी महाराज के सान्निध्य में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल, रेवड़ी और संतरे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी भगवान आश्रम जी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दान, पुण्य और समाज सेवा का संदेश देता है। इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से गरीब और बेसहारा लोगों को राहत मिलेगी, वहीं रेवड़ी और संतरे बांटकर पर्व की खुशियां भी साझा की गईं। स्वामी जी ने सभी उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना के साथ समाज में सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने आश्रम द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग और करुणा की भावना मजबूत होती है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला