मुजफ्फरनगर। शहर के रूड़की रोड पर मंगलवार सुबह स्पेयर पार्टस की दुकान में आग लगने से कई लाख रूपये का माल स्वाह हो गया। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
शहर के रूड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास गणपति स्पेयर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकला तो उधर से गुजर रहे लोगों ने मालिक नीटू को इसकी सूचना दी। कुछ देर में फायरकर्मी भी मौके पर आ गए और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित टीटू का कहना है कि आग में कई लाख का माल स्वाह हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।







