स्कूल जा रहे छात्रों की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग-स्कूटी जलकर खाक, बाल-बाल बचे दोनों छात्र

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्कूल जा रहे दो छात्रों की इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में वह आग का गोला बन गई। आग की लपटें देख छात्रों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम समय रहते मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में स्कूटी में शाॅर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा जांच को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस घटना के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला