सोलानी नदी का तटबंध टूटा, हजारों बीघा फसल बर्बाद

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम अलमावाला में सोलानी नदी का तटबंध कई जगह से टूट जाने के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में हजारों बीघा फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसानों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध टूटने से न केवल उनकी मेहनत की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, बल्कि गांव के जनजीवन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अगर तटबंध को तुरंत नहीं बंधवाया गया तो कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्राम अलमावाला के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर जांच कर तटबंध की मरम्मत करवाएं। साथ ही जो फसल बर्बाद हुई है उसका मुआवजा भी किसानों को दिलाया जाए, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें कड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला