सोनू कश्यप हत्याकांड: सांसद हरेन्द्र मलिक पुलिस रोक के बावजूद पहुंचे पीड़ित परिवार के पास

मुजफ्फरनगर। मेरठ में हुई सोनू कश्यप की निर्मम हत्या को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार आक्रोश बना हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के लोक सभा सांसद हरेन्द्र मलिक बुधवार को सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने मुज़फ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन सांसद हरेन्द्र मलिक नहीं रुके और सीधे पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे।
सांसद ने सोनू कश्यप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुखद घड़ी में हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सोनू कश्यप की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। हरेन्द्र मलिक ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने मुज़फ्फरनगर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी थी। इसे लेकर भी राजनीतिक हलकों में सवाल उठे थे। सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर लगातार जन प्रतिनिधियों की सक्रियता से मामला और गरमा गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है और वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला