सैनिकों के लिए लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन

अब निःशुल्क मिलेगी विधिक सहायता

मुजफ्फरनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सैनिकों के लिए एक नई पहल के तहत लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह क्लीनिक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थापित की गई है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सीताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। उन्होंने बताया कि यह क्लीनिक भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान सैनिकों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने हेतु स्थापित की गई है। क्लीनिक में प्रतिदिन कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक पैनल अधिवक्ता मानसी शर्मा तथा एक सहयोगी स्वयंसेवी की उपस्थिति रहेगी। वे सैनिकों की विधिक समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। सीताराम ने स्पष्ट किया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरतमंद सैनिकों को निःशुल्क अधिवक्ता भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर कर्नल राजीव चौहान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सुविधा बहुत पहले शुरू हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक खासकर वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों के लिए वरदान साबित होगी, जिन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने में अक्सर कठिनाई होती है। कार्यक्रम में कैप्टन कृष्णपाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था), धर्मपाल सिंह, लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक, पैरा लीगल वॉलंटियर धनीराम, गौरव मालिक, अजय कौशिक, मोनू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे