सेवा और विकास को मिला सम्मान, पवन छाबड़ा हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका के सभा कक्ष में शशिकांत स्मृति मंच द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा को सामाजिक सेवा और कॉलोनी के विकास में उनके योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक इंजीनियर सुभाष चंद्र के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि शशिकांत स्मृति मंच समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर सकारात्मक सोच और सेवा भावना को प्रोत्साहित करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेरणा का वातावरण बनता है और युवा पीढ़ी सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष पवन छाबड़ा ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है और उनका उद्देश्य गांधी कॉलोनी का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन संचालित होती है, जहां 481 परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी को 9 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनके निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अध्यक्ष और डिप्टी चेयरमैन का चयन किया जाता है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कॉलोनी में 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही समिति द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत जरूरतमंद और गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पवन छाबड़ा ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। लिंक रोड के माध्यम से अन्य क्षेत्रों से बंदरों को यहां छोड़े जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर समिति के डिप्टी चेयरमैन ओमप्रकाश, सदस्य कमल, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार रहेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला