सेना अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने दिखाया जोश

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती में युवाओं का जोश निरंतर देखने को मिल रहा है। 22 अगस्त से शुरू हुई यह भर्ती आगामी 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। रविवार को भर्ती का तीसरा दिन रहा, जिसमें बिजनौर और बागपत जिलों के 896 युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मेजर जनरल मनोज तिवारी, क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) ने रैली स्थल का दौरा किया और संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की पहली दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया तथा उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। भर्ती रैली को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आर्मी भर्ती कार्यालय (ए.आर.ओ.) मेरठ ने स्थानीय सैन्य प्राधिकरण और नागरिक प्रशासन के सहयोग से व्यापक एवं सुव्यवस्थित प्रबंध किए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सुगम प्रक्रिया, प्रशासनिक सहयोग और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया है, जिसके चलते रैली का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।जनरल तिवारी ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने उम्मीदवारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के बहकावे में न आएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति संपर्क करता है तो तुरंत भर्ती संगठन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सेना का आदर्श वाक्य हमेशा से यही रहा है कि एक पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन किया जाए।रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपने अनुशासन और ईमानदारी से भारतीय सेना पर अपने विश्वास का परिचय दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला