सुनवाई न होने से हताश महिला ने बच्चों और मां संग किया आत्मदाह का प्रयास

डीएम कार्यालय के बाहर हुई घटना से फैली सनसनी, पुलिस ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। समस्याओं से जूझती एक पीड़ित महिला ने बुधवार को अपनी मां और तीन छोटे बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने खुद पर तेल छिड़क लिया और आग लगाने ही वाली थी कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया और बड़ी अनहोनी होने से पहले ही तेल की बोतल छीन ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
जानसठ के कस्बा कवाल निवासी शालू के रूप में हुई है, जो अपनी मां बेबी और तीन बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची थी। शालू का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में कवाल निवासी अमित नामक युवक से हुई थी। कुछ समय पूर्व उसके पति का निधन हो गया, जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः घर से निकाल दिया। अब वह मजदूरी कर 100 रुपए प्रतिदिन की आमदनी से अपने बच्चों का पालन- पोषण करने को मजबूर है। महिला का कहना है कि उसने कई बार थाने, अधिकारियों और महिला हेल्प लाइन से लेकर प्रशासन तक शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने आत्मदाह के प्रयास जैसा कदम उठाया। उसकी मां बेबी ने भी उसी दौरान खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को किसी तरह रोका। घटना के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को सिविल लाइन थाने ले जाकर समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते पीड़िता की फरियाद सुनी गई होती, तो शायद यह नौबत न आती।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला