सीसीटीवी कैमरे की दुकान में लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित डाकघर के बराबर में रामकृष्ण एंटरप्राइजेज की सीसीटीवी कैमरे की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की दुकानों तक फैलने का खतरा था, लेकिन समय रहते दमकल विभाग के जवानों ने आग बुझाकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। घटना से व्यापारी वर्ग में हड़कंप है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला