सीएम योगी के फोटो को गलत तरीके से एडिट करने पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में शाॅवेज नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह एफआईआर मेरठ के अधिवक्ता की तहरीर पर हुई है। यही नहीं भावनाएं भडकाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करने का भी आरोप है। मेरठ के अधिवक्ता जेपी कन्नौजिया ने मंसूरपुर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि सोशल प्लेटफार्म पर अपनी आईडी खोली तो शावेज नाम के शख्स द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को गलत तरीके से एडिट कर पोस्ट किया गया है, जो सीधे तौर पर संवैधानिक पद पर बैठे हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का है। यही नहीं आरोपी ने भावनाएं भड़काने की कोशिश करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला