सीएमओ ने किया सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को बामनहेड़ी स्थित सेंट्रल ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं के भंडारण की स्थिति, तापमान नियंत्रण प्रणाली, रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड के रख-रखाव की बारीकी से जांच की।
सीएमओ डॉ. तेवतिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दवाओं का उचित भंडारण और वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा समय-समय पर स्टॉक की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता और सुरक्षा मानकों पर विशेष बल देते हुए कहा कि वेयर हाउस की सफाई व्यवस्था नियमित रखी जाए और फायर सेफ्टी उपकरणों की समय-समय पर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दवाओं की आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।निरीक्षण के अंत में डॉ. तेवतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला