मंसूरपुर। ग्राम सोंटा के निवासी विनोद धीमान, सीआरपीएफ में ए.एस.आई. के पद पर अगरतला (त्रिपुरा) में तैनात थे। उनका हार्ट अटैक के कारण एक दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सुबह 9 बजे मंसूरपुर (मिल) खानूपुर शमशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ संपन्न किया गया। अंतिम संस्कार में उनके पुत्र रितिक ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और सैन्य अधिकारियों के साथ हजारों लोग उपस्थित रहे। यहां मुख्य रूप से
पूर्व जिला पंचायत संजय राठी, राजीव धनगर, प्रधान भूपेंद्र राठी, विवेक बालियान, राकेश शर्मा, चंद्रपाल फौजी, उमेश धीमान, सचिन धीमान, नितिन धीमान, नंदकिशोर पांचाल मौजूद रहे। इस अवसर पर सैनिक सम्मान के तहत सीआरपीएफ की ओर से अंतिम सलामी और सम्मान प्रदान किया गया। पूरे क्षेत्र में जवान विनोद धीमान के योगदान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।






