पुरकाजी,। आसाराम शास्त्री शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा कविता देवी द्वारा हरीनगर गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के मैडल देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें भैंसररेड्डी प्रधान मुजफ्फर अली, अब्दुलपुर से आनंद प्रकाश, बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोर्डिनेटर तुगलपुर से प्रवीण कुमार, जिला प्रभारी कपिल कुमार गोधना, पुरकाजी विधान सभा प्रभारी राजवीर ;गांव पीन्नाद्ध, लीला सिंह, प्रशिक्षक रेशमा, प्रियंका ;कैलानपुरद्ध व पूनम देवी शामिल रहीं। सभी वक्ताओं ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाएं न केवल स्वयं को सक्षम बना सकती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज की प्रगति में भी योगदान दे सकती हैं। कविता देवी ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगा और हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा।







