मुजफ्फरनगर। भंडूर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में सिखेड़ा पुलिस ने एक गौकश को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी को कांबिग में दबोच लिया। तीन आरोपी चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियारों के साथ गौवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए है।
सीओ मंडी राजू साव ने बताया कि सिखेड़ा पुलिस को देर रात सूचना मिली कि भंडूर मार्ग पर कुछ लोग गौकशी करने की तैयारी में है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोगों ने गौकशी के लिये एक गोवंश को बांध रखा है। इसके बाद पुलिस ने आत्मसमर्पण को ललकारा तो आरोपी पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नौशाद पुत्र गुलजार निवासी जामिया नगर घायल हो गया, जबकि उसके साथी पीरू पुत्र यामीन निवासी ग्राम सिखरेडा को कांबिग के दौरान पकड लिया गया। इनके पास से गौवंश को मुक्त कराने के साथ तमंचा, बिना नंबर की बाइक और गौकशी के उपकरण बरामद किए है।






