सिखेड़ा की मेधावी छात्रा पीहू ने इंग्लिश वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिखेड़ा स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल की छात्राएँ पीहू, वर्णिका और विशाखा ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से आयोजित इंग्लिश वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय “ए.आई. माइंड है या मशीन” रहा।
इस प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 6 विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। गर्व की बात है कि वेदांता पब्लिक स्कूल की पीहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार अर्जित किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह आर्य व प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने पीहू की इस उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा किबच्चों को हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसी प्रयास से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ता है। इसी क्रम में जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में बांसुरी सज्जा, मटकी सज्जा व मटकी फोड़ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चारों सदनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमेप्रथम स्थान कलाम सदन, द्वितीय स्थान टैगोर सदन, तृतीय स्थान सुभाष सदन व चतुर्थ स्थान गांधी सदन का रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुनीता सैनी, गुंजन तोमर, कीर्ति रानी, प्रीति शर्मा तथा एक्टिविटी इंचार्ज पूजा पाल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे वेदांता परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला