सार्वजनिक शौचालय तोड़कर खड़ी कर डाली मीट की दुकानें

खतौली। नगर के जानसठ तिराहा पर वर्षों से बढ़ते अतिक्रमण ने अब जाम की बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। बताया गया है कि नगर पालिका की जमीन पर करीब कुछ साल से कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर रखा है। इस कब्जे की गई जगह पर मीट की सामग्री तैयार कर खुलेआम बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार किसी भी मंदिर से 50 मीटर की दूरी तक मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री प्रतिबंधित है, जबकि यहां मंदिर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर मीट और ताहरी बिरयानी की दुकानें संचालित की जा रही हैं। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अतिक्रमणकारियों ने सार्वजनिक शौचालय तक को तोड़ दिया है, और नाले के ऊपर पक्का निर्माण कर लिया गया है। बताया जाता है कि नगर पालिका द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों को भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जे में लेकर दुकान बना ली हैं। पालिका प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के चलते ये अतिक्रमण अब नगर के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई तत्काल की जानी चाहिए, ताकि जाम की समस्या और यात्रियों की परेशानी से निजात मिल सके। नगर के जागरूक नागरिकों और यात्रियों ने एसडीएम खतौली से मांग की है कि मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटवाया जाए तथा जिस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय तोड़े गए हैं, वहां फिर से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाएगा, तब तक अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद बने रहेंगे और नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दोनों प्रभावित होती रहेंगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला