सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की समीक्षा बैठक

खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय नियंत्रक अधिकारी डाॅ. दिव्या वर्मा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक ली गयी। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, परिवार नियोजन कार्यक्रमों की प्रगति, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ब्लाॅक खतौली के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अवनीश कुमार सिंह , जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डाॅ. गीतांजलि वर्मा , परिवार नियोजन परामर्शदाता, डाॅ दिव्यांक दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डाॅ. दिव्या वर्मा ने विशेष रूप से परिवार नियोजन कार्यक्रमों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परिवार नियोजन स्वास्थ्य सेवाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए सामुदायिक स्तर पर और अधिक सक्रियता एवं जन जागरूकता की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में परिवार कल्याण योजनाओं, विशेष रूप से पुरुष नसबंदी,अंतराल विधियों (काॅपर-टी, छाया गोली), स्थायी नसबंदी, तथा मुफ्त परामर्श सेवाओं को और अधिक व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए। डाॅ. वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक सेवा प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय टीमों को नियमित रूप से घर-घर जाकर जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, विशेषकर ग्रामीण व शहरी पिछड़े क्षेत्रों में।स्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी सेवाओं की कार्यप्रणाली, तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह द्वारा डेंगू तथा वेक्टर जनित रोगों के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक के अंत में डाॅ. दिव्या वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य योजना प्रस्तुत करने एवं इसकी नियमित प्रगति रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी डाॅ कपिल कुमार ,डाॅ ध्रुव ,डाॅ वेद भूषण, डाॅ शताक्षी , डाॅ सुप्रिया,बीपीएम जावेद, एआरओ विनीत सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, हेल्थ विजिटर ,आशा संगिनी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला